पावटा में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस:पार्टी के इतिहास और देश के लिए दिए योगदान को किया याद

पावटा में ब्लॉक अध्यक्ष महादेव यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के इतिहास और योगदान पर प्रकाश डाला। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष मेहरसिंह धनकड़ ने कहा कि देश को आजादी दिलाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस की भूमिका ऐतिहासिक रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिम्भु दयाल हाड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने सदैव संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त करने का कार्य किया है। मंडल अध्यक्ष सुनील बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के अधिकारों की सुरक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण तथा वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ लगातार संघर्ष करती रही है। कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे कांग्रेस नेता ओपी बायला ने उन सभी महापुरुषों को नमन किया, जिनके त्याग, तपस्या और समर्पण से कांग्रेस की वैचारिक नींव मजबूत हुई और पार्टी जनसेवा का प्रतीक बनी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रामावतार टेपण, बागावास सरपंच रामेश्वर यादव, पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव, कांग्रेस नेता दशरथ यादव, मंडल अध्यक्ष सागर वर्मा, श्यामलाल शर्मा, सरपंच रामकरण यादव, डेलीगेट महेश बैराठी, उमराव यादव, कैलाश ठुकरान, गणेश सैनी, मुकेश गुर्जर, जगदीश यादव, राजेश गुर्जर, राजेंद्र यादव, कैलाश वर्मा, रणजीत चोबाला, विजय राठी, मालिराम गुर्जर, राकेश मीणा और मालिराम बाडिगर सहित कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *