कांग्रेस ने 140वां स्थापना दिवस मनाया:हनुमानगढ़ में ध्वजारोहण कर संगठन मजबूती का संकल्प

हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और भारत माता के जयकारों के साथ हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर और पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है, जिसकी स्थापना वर्ष 1885 में हुई थी। नेताओं ने आजादी की लड़ाई में कांग्रेस की अहम भूमिका और लोकतंत्र, सामाजिक न्याय तथा संविधान की मजबूती के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश को एकता, सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों की सबसे अधिक आवश्यकता है। कांग्रेस की विचारधारा ही इन मूल्यों को मजबूती प्रदान कर सकती है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इतिहास और योगदान को याद करते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर रामेश्वर चांवरिया, प्रेमराज नायक, जगदीश राठौड़, गुरदीप चहल, मनोज सैनी, मनोज बड़सीवाल, देहात ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिंह सिद्धू, राजपाल बेनीवाल, हरप्रीत ढिल्लों, जयराम ढुकिया, लोकेश भाटी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *