चिकित्सा शिक्षा के लिए बिश्वनाथ ने दान की देह

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के एनाटॉमी विभाग में चोपड़ापारा निवासी बिश्वनाथ मनियन ने देहदान कर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल की है। उनके इस निर्णय से मेडिकल विद्यार्थियों को अध्ययन व प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। मनियन सरगुजा फुटबॉल के जाने-माने चेहरे रहे हैं और वर्षों से युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते आए हैं। उनका यह कदम समाज में देहदान और अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। इससे न केवल खिलाड़ियों, बल्कि आम नागरिकों में भी मानव सेवा की भावना को बल मिलेगा। मनियन के इस सराहनीय कार्य के लिए विधायक प्रबोध मिंज सहित रामबहादुर लाम्बा, विकास सिंह, चन्ना राव, सरोज वैष्णव, शेष रतन जायसवाल, विश्वास तिवारी, सुजित जायसवाल, अनीश अंसारी और कई खिलाड़ियों व नागरिकों ने उन्हें साधुवाद देते हुए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। संरचना का अध्ययन करते हैं विद्यार्थी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देहदान को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलता है। अंबिकापुर जैसे संभागीय मुख्यालय में यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को और सशक्त बनाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *