राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा रीट-2024 का आयोजन 27 फरवरी को प्रस्तावित है। 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए आवेदन किया है। ऐसे में इस बार भी दो दिन परीक्षा हो सकती है। पिछली बार रीट 33 जिला मुख्यालय पर हुई थी। इस बार रीट 41 जिला मुख्यालय पर होगी। बड़े शहरों में भी सेंटर बनाए जा सकते हैं। दोनों लेवल के 1 लाख 6465 आवेदन
बोर्ड के सचिव व परीक्षा के समन्वयक कैलाश चन्द शर्मा ने बताया- बोर्ड को बुधवार शाम तक 13 लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। इनमें लेवल एक के 3 लाख 24 हजार 165, लेवल दो के 8 लाख 91 हजार 656 और दोनों लेवल में 1 लाख 6465 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस बार 33 जिलों के बजाय 41 जिलों में परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए कितने शहरों में कितने सेंटर मिलते हैं और वहां पर कितने कैंडिडेट्स की व्यवस्था हो सकती है। इसका आंकलन किया जा रहा है। सभी तरह की संभावनाओं को देखते हुए बोर्ड की ओर से तैयारी की जा रही है। अगर जरूरत पड़ती है तो परीक्षा दो दिन करने पर भी विचार किया जा सकता है लेकिन फिलहाल यह तय नहीं है। इसका निर्णय उच्च स्तर पर होगा। आवेदन-पत्र में कल से कर सकेंगे करक्शन
रीट- 2024 के तहत जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन की अंतिम तारीख 15 जनवरी तक चालान जनरेट कर परीक्षा शुल्क जमा करा दिया लेकिन आवेदन पत्र नहीं भरा या आवेदन पत्र सबमिट कर प्रिंट नहीं लिया है। ऐसे अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 17 जनवरी से 19 जनवरी रात 12 बजे तक आवेदन पत्र भरने या सबमिट कर प्रिन्ट लेने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने राज्य सरकार सरकार की ओर से निरस्त किए गए 9 जिलों में परीक्षा केन्द्र प्राथमिकता से भर दिए हैं, वे अपने परीक्षा केन्द्र की प्राथमिकता में निशुल्क संशोधन 17 जनवरी से 19 जनवरी तक कर सकते है। आवेदन पत्र भरने में गलती सुधारने के लिए 200 रुपए का शुल्क
सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया- जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र भरने में गलती की है या रह गई है। इन अभ्यर्थियों को 17 जनवरी से 19 जनवरी रात 12 बजे तक संशोधन शुल्क 200 रुपए का चालान बनाकर जमा कराना होगा। चालान वेरिफाई होने के बाद संशोधन शुल्क का चालान नंबर, आवेदन पत्र अथवा रजिस्ट्रेशन क्रमांक, माता का नाम, जन्म दिनांक आदि भरने पर एवं ओटीपी वेरिफाई करने पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म दिनांक, मोबाईल नंबर, परीक्षा का लेवल और परीक्षा केंद्र के प्राथमिकता क्रम में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आप अन्य प्रविष्टियों में संशोधन कर सकते हैं। पिछली बार दो दिन हुए थे एग्जाम
रीट-2022 का एग्जाम 23 और 24 जुलाई 2022 को 2 दिन चार पारियों में हुआ था। इस परीक्षा के लिए प्रदेश में 1380 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 16 लाख 96 हजार 516 परीक्षार्थी परीक्षा में रजिस्टर्ड थे। लेवल वन की परीक्षा में कुल 4 लाख 1320 और द्वितीय स्तर में 12 लाख 95 हजार 196 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड किए थे। दो दिन चार परीक्षा में होने वाली भर्ती परीक्षा में कुल 15 हजार 66 हजार 992 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से 13 लाख 65 हजार 831 लाख राजस्थान से थे, जबकि 2 लाख 1161 अभ्यर्थी दूसरे राज्यों से परीक्षा देने राजस्थान आए थे। रीट 2024 में ऐसा पहली बार होगा… REET से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… रद्द हुए 9 जिलों में नहीं बनेंगे REET-2024 के सेंटर:अभ्यर्थियों को मिलेगा जिला संशोधन का मौका, महिला कैंडिडेट्स को 100 प्रतिशत गृह जिले में सेंटर नए जिले रद्द करने के फैसले के बाद रीट-2024 के आयोजन को लेकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जिन 9 जिलों को राज्य सरकार ने रद्द किया है, उन जिलों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को गृह जिला संशोधन का मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही पहली बार प्रदेश के सभी 41 जिलों में सेंटर बनाए जाएंगे। रद्द हुए 9 जिलों में सेंटर नहीं बनाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक REET में कैंडिडेट्स को बार-बार नहीं भरना होगा फॉर्म:नेट कनेक्टिविटी-बिजली गुल की नहीं होगी परेशानी; इस बार आवेदन में 5 पार्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET)-2024 में अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए कई प्रयोग किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन फार्म भरते समय कोई भी तकनीकी या अन्य कोई परेशानी होने पर पूरा फार्म दोबारा से नहीं भरना पडे़गा। इसके समाधान के लिए फार्म के 5 पार्ट किए गए हैं, ताकि जिस पार्ट में आपको प्रॉब्लम है, वो ही वापस भरा जाए। पूरी खबर पढ़िए… 15 सवाल-जवाब से समझिए, REET में किन-बातों का ध्यान रखें?:आवेदन शुरू, 15 जनवरी है आखिरी तारीख; सिलेबस जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली REET-2024 के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही सिलेबस व जरूरी सूचनाएं भी जारी कर दी गई हैं। बता दें कि पहली बार बीएड-डीएलएड फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी भी रीट में शामिल हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…


