612 अंकों के साथ प्रिंस नागवानी ने किया नेशनल क्वालीफाई:चंबल फाउंडेशन ने शूटर का सम्मान किया

कोटा के युवा निशानेबाज प्रिंस नागवानी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्रिंस नागवानी ने नेशनल क्वालीफाई किया और टीम इंडिया के ट्रायल में अपना स्थान पक्का कर लिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए शीर्ष निशानेबाजों के बीच प्रिंस नागवानी ने 612 अंक अर्जित किए। नेशनल क्वालीफाई के लिए जहां 590 अंक अनिवार्य थे, वहीं टीम इंडिया ट्रायल के लिए 610 अंक की पात्रता तय थी। इन दोनों मानकों को पार करते हुए नागवानी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि पर चंबल फाउंडेशन की ओर से प्रिंस नागवानी का सम्मान किया गया। फाउंडेशन के प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि नागवानी को साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। चंबल फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश शर्मा नीटू ने कहा कि प्रिंस नागवानी खेल के साथ-साथ सामाजिक कार्यों और रक्तदान के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं और फाउंडेशन के समर्पित सदस्य हैं। सम्मान समारोह में पूर्व पार्षद इंद्र कुमार जैन, अमन गोचर, लोकेश जैन, राजू धावा, निखिल चावला, रोहित मालवीय, राजेश सुमन, रोहन आडवाणी, गुलशन चावला सहित चंबल फाउंडेशन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *