‘मैं तुम्हें जीवन देता हूं, तुम मुझे ही काटोगे’:इंदौर में मेट्रो स्टेशन के लिए कटने वाले पेड़ों को बचाने आगे आए लोग; सरकार से की पेड़ नहीं काटने की मांग

इंदौर में मेट्रो स्टेशन के लिए काटे जाने वाले पेड़ों को बचाने के लिए रविवार को पुराने एसपी ऑफिस परिसर में जनहित पार्टी का कार्यक्रम हुआ। इसके कार्यकर्ताओं ने सपरिवार बच्चों सहित आकर परिसर के सभी पेड़ों की गिनती की और उनका पूरा पंचनामा बनाया। इसमें पेड़ों की प्रजाति, उनकी लंबाई, चौड़ाई का विवरण दर्ज किया गया। साथ ही नंबर लिखी हुई तख्तियां लगाईं, जिस पर लिखा था ‘मैं तुम्हें जीवन देता हूं तुम मुझे ही काटोगे।’ 217 पेड़ों की गिनती हुई, कमिश्नर को सौंपेंगे पंचनामा
इस दौरान कुल 217 पेड़ों की गिनती हुई। अभी भी कुछ पेड़ का पंचनामा रह गया है। यह पूरा पंचनामा बनाकर अब अगले चरण में कमिश्नर को दिया जाएगा। साथ ही इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, कलेक्ट नगरीय प्रशासन मंत्री और को भी दी जाएगी। सरकार से यही मांग रखी जाएगी की किसी भी परिस्थिति में विकास के नाम पर शहर के मध्य में स्थित इन हरे भरे पेड़ों को ना काटा जाए l पेड़ों की पूजा कर लंबी उम्र की कामना की
कार्यकर्ताओं ने सरकार को संदेश दिया है कि शहर में बहुत हुआ पेड़ों का संहार, अब तो जनता पर रहम करो सरकार। उन्होंने तख्तियां लेकर पेड़ों को बचाने का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने पेड़ों की पूजा की। उन्हें हार-फूल अर्पण कर उनके लंबे जीवन की कामना की। उनका मानना है कि सालों पुराने इन पेड़ों ने कई पीढ़ियों को जीवन दिया है। शहर के मध्य ये पेड़ आज भी शुद्ध प्राणवायु देते हैं। ऐसे में इन्हें काटा नहीं जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *