रॉयल एनफील्ड ट्राइब की इंदौर में पहली बार कम्युनिटी मीट-अप:अलग-अलग शहरों के राइ़डर्स ने अनुभव किए साझा; राइडिंग संबंधी कंटेंट में सेफ्टी भी जरूरी

इंदौर में पहली बार ‘रॉयल एनफील्ड ट्राइब’ मीट-अप का आयोजन हुआ, जिसमें 50 से अधिक राइडर्स शामिल हुए। यह आयोजन शहर के मोटर साइकिलिंग समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। रॉयल एनफील्ड द्वारा शुरू की गई यह ग्लोबल राइडर कम्युनिटी (Tribe) राइडिंग से बढ़कर राइडर्स के बीच भाईचारे, साझा अनुभवों और एक गहरे जुड़ाव को बढ़ावा देने का प्रयास रहा। इस मीट-अप ने पूरे इंदौर के रॉयल एनफील्ड राइडर्स को एक साथ लाया। इससे उत्साही लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी कहानियां साझा करने और मोटर साइकिलिंग के प्रति अपने साझा जुनून का जश्न मनाने के लिए एक मंच मिला। भाईचारे, समावेशिता और जिम्मेदार राइडिंग पर जोर देते हुए इस कार्यक्रम ने सड़क पर और सड़क के बाहर सार्थक संबंध बनाने के ‘ट्राइब’ के मूल दर्शन को दर्शाया। ‘रॉयल एनफील्ड ट्राइब’ ने शहर में अपनी तरह के इस पहले आयोजन के साथ, इंदौर मीट-अप ने भविष्य की कम्युनिटी राइड्स, चर्चाओं और सहयोग की नींव रखी है, जिससे मध्य भारत में मोटरसाइकिलिंग की बढ़ती संस्कृति और भी मजबूत होगी। क्वालिटी कंटेंट क्रिएएशन पर जोर आयोजक अरुण शर्मा ने बताया कि वर्कशॉप में बताया गया कि राइडर्स को बताया कि किस तरह से कंटेंट क्रिएट करना चाहिए। वर्कशॉप में कई राइडर्स जो इंफ्लुएंसर्स भी हैं और अपनी-अपनी केटेगरी में मास्टर्स हैं। कुछ अच्छी स्टोरी टेलिंग करते हैं तो कुछ फोटोग्राफी अच्छी करते हैं। कुल मिलाकर वर्कशॉप का उद्देश्य राइडर्स को एजुकेट करना था कि वे किस तरह क्वालिटी कंटेंट क्रिएट कर सकते हैं। वे किस तरह से सोशल मीडिया पर मुकाम तक पहुंच सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म रॉयल एनफील्ड ने बनाया है। इसमें पहले उन्हें अच्छा कंटेंट क्रिएटर्स होने के बाद इंफ्लुएंसर्स बन सकते हैं। किस तरह के कंटेंट हैं यह ठीक से समझना जरूरी प्रशांत पाटिल (भोपाल) एक अच्छे राइडर तो हैं ही साथ ही वे पुलिस विभाग में है। उन्होंने वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कहा कि लोग इंस्टाग्राम पर राइडिंग संबंधी कंटेंट डालते हैं लेकिन किस तरह का और किस रूप में देना चाहिए, यह बहुत जरूरी है। यह बताना भी जरूरी है कि राइडिंग में सेफ्टी कैसे बरतें। डॉक्टर होने के साथ राइडर, लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक की राइडिंग डॉ. सौरभ मोहंती (इंदौर) ने बताया कि वे 18 सालों से राइडिंग कमेटी से जुड़े हैं। इसके साथ ही डॉक्टर बनने के बाद 12 सालों से प्रेक्टिस भी कर रहे हैं। वे खुद एक तरह से इसके फाउंडर है। इस क्लब में 450 सदस्य हैं। मोहंती ने एनफील्ड से देश में काफी यात्राएं की हैं। इसमें लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी और सोमनाथ से जगन्नाथपुरी तक का सफर किया है। इंदौर के लोग राइडिंग में और आगे जाए इसके लिए उन्होंने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा शौक है। हमारे बीच कोई ऊंच-नीच नहीं बल्कि अच्छा भाईचारा है। राइडर्स किसी भी मुश्किल में एक-दूसरे का साथ देते है। उन्होंने बताया कि एक बार 22 लोगों का ग्रुप तिब्बर बॉर्डर से लौट रहा था तभी एक राइडर की गाडी पंचर हो गई। वहां बीएसएफ के लोगों ने हमें गाइड किया तो हमने आगे जाकर उसे सुधरवाया। स्कूली लाइफ से अब तक जर्नी एनफील्ड से ही सैफ खान (भोपाल) ने बताया कि मेरी बाइक की जर्नी स्कूल से ही शुरू हुई खासकर जब से लाइसेंस बना। 2018 में रायल एनफील्ड ली। तब से लेकर अब तक दूसरी रायल एनफील्ड है। उन्होंने बताया कि राॅयल एनफील्ड क्या है और कैसे वर्क करता है। कम्युनिटी मीट के पूर्व 30 से ज्यादा राइडर्स ने अलसुबह सर्द मौसम में राइडिंग की। इन राइडर्स ने रीजनल पार्क से ड्राइविंग शुरू की और आरएनटी मार्ग स्थित होटल लेमन ट्री तक पहुंचे। इस दौरान मार्निंग वॉक करने वाले लोगों ने भी इन्हें काफी सराहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *