इंदौर शहर में फैशन, हेयर और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स और युवा प्रतिभाओं के लिए एक खास मंच तैयार किया जा रहा है। इंदौर के सयाजी होटल में 30 दिसंबर को VOG विजन ऑफ ग्लैमर शो का आयोजन 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। द स्टोरी ऑफ हाई फैशन, हेयर एंड ब्यूटी थीम पर आधारित यह कार्यक्रम फैशन, हेयर स्टाइलिंग और ब्यूटी से जुड़े कई विशेष सेगमेंट प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन की मुख्य अतिथि ब्यूटी एजुकेटर और एसवीजे अकादमी की संस्थापक सीमा वी. जेराजानी रहेंगी। ब्यूटी एजुकेशन के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और योगदान से यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक होगा। प्रैक्टिकल और प्रोफेशनल प्रशिक्षण दिया गया
द फिनिशिंग स्कूल ब्यूटी एजुकेशन की संस्थापक उन्नति सिंह ने बताया कि यह 15 दिसंबर से शुरू हुए विशेष प्रोफेशनल इंटर्नशिप प्रोग्राम ZEN- जीरो टू एक्सपर्ट नर्चर का समापन समारोह है। इस इंटर्नशिप में प्रतिदिन 22 से 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्हें टीम ZEN एजुकेटर्स द्वारा हेयर, मेकअप और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ा प्रैक्टिकल और प्रोफेशनल प्रशिक्षण दिया गया। यह गाला शो विद्यार्थियों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सामने अपनी सीखी हुई स्किल्स लाइव प्रस्तुत करने का अवसर देगा। साथ ही फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स व इंफ्लुएंसर्स से नेटवर्किंग का भी मौका मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान हाई-टी सेशन भी रखा गया है। उन्नति सिंह ने बताया- VOG” का उद्देश्य केवल एक फैशन शो तक सीमित नहीं है, बल्कि नए टैलेंट को आत्मविश्वास, प्रोफेशनल सोच और इंडस्ट्री एक्सपोजर देना है। कार्यक्रम के लिए रेड और व्हाइट ड्रेस कोड रखा गया है, जिससे आयोजन में एलिगेंट और प्रीमियम माहौल देखने को मिलेगा। यह कार्यक्रम केवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फैशन, हेयर और ब्यूटी में रुचि रखने वाले आम दर्शकों के लिए भी खास होगा। यहां बदलते फैशन ट्रेंड्स, हेयर और मेकअप की नई तकनीकें, ब्राइडल लुक्स और स्टाइलिंग आइडियाज़ को एक ही मंच पर देखने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन उन युवाओं और अभिभावकों के लिए भी उपयोगी रहेगा, जो ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री में करियर की संभावनाओं को समझना चाहते हैं। अनुभवी एक्सपर्ट्स साझा करेंगे अनुभव
VOG गाला शो में देश के अनुभवी हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट्स अपनी कला और अनुभव साझा करेंगे। इनमें हाई-फैशन हेयर शो के लिए भास्कर सैकिया, अवांट-गार्ड हेयर शो के लिए अंशुल मालवीय, हाई-फैशन ब्राइडल मेकअप सेशन के लिए कान्हा बाबा, प्री-प्लेटिंग साड़ी और मेकअप प्रेज़ेंटेशन के लिए अस्मिता भाटे और संजू भारद्वाज, हेयर कलर और स्टाइलिंग में नीता पारेख और जय पारेख, हैंड क्राफ्टेड एक्सेसरीज़ के लिए अमित टिलके, दिशा पहलवानी एवं प्रभा पटेल तथा मुंबई से कोरियोग्राफर यतिन गांधी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।


