भारत विकास परिषद तिलक शाखा द्वारा कुष्ठ सेवा केंद्र मोरोद माचला ग्राम में सेवा गतिविधि आयोजित की गई। राजमल, उषा और आकाश नागर के सौजन्य से 20 स्वेटर एवं मृदुला गर्ग, विपिन गर्ग के सौजन्य से 11 साडि़यों का वितरण जरूरतमंद रोगियों को किया गया। मातृछाया में बच्चों को भी सहयोग किया गया। इस अवसर पर सुभाष वर्मा सहित 10 सदस्य उपस्थित रहे।


