कोटपूतली स्थित श्रीकृष्ण यादव छात्रावास भवन में रविवार को जिला कोटपूतली-बहरोड़ यादव समाज कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रामनिवास यादव ने जिला अध्यक्ष के रूप में शपथ ली, जबकि कार्यकारिणी के 98 अन्य सदस्यों ने भी विभिन्न पदों की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरसहाय यादव थे, जिन्होंने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव को शपथ दिलाई। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह यादव (पूर्व गृहराज्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री) ने की। विशिष्ट अतिथियों में मुंडावर विधायक ललित यादव, बहरोड़ के बस्ती राम यादव, बानसूर प्रधान सुभाष यादव, विराटनगर के पूर्व प्रधान महादेव यादव और संयुक्त रजिस्ट्रार नेतराम सहित कई लोग उपस्थित रहे। शपथग्रहण समारोह के दौरान समाज सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई। मुंडावर विधायक ललित यादव ने उपस्थित सभी सदस्यों को दहेज प्रथा, डीजे के अत्यधिक उपयोग और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को बंद करने की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में समस्त यादव समाज के लोगों की व्यापक उपस्थिति रही। पूर्व तहसीलदार, शिक्षक, ऑडिटर, चिकित्सक, प्रोफेसर, व्यवसायी, सरपंच, खेल कोच, अधिवक्ता और विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों, महिलाओं और युवाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।


