सतना जिले के उचेहरा क्षेत्र में खेत में ट्रैक्टर के नीचे दबने से पूर्व सरपंच की मौत हो गई। हादसा शनिवरी को उचेहरा थाना अंतर्गत ग्राम बिहटा और पिपरी कला के बीच रनिहा तालाब के समीप हुआ। यहां ट्रैक्टर पलटने से पूर्व सरपंच सुनील पिता विश्राम लोधी (41) निवासी देवार दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिचितों ने बताया कि वे खेत में काम करने के लिए ट्रैक्टर लेकर निकले थे। क्षेत्र में नहर निर्माण का काम चल रहा है, जिसके कारण खेत तक जाने का सीधा रास्ता बाधित है। वे ट्रैक्टर को तालाब की तरफ से ले जाने लगे। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और वे दब गए। लोगों ने उचेहरा पुलिस को सूचना दी और उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकालने की कोशिश की। दूसरा ट्रैक्टर मंगवा कर ट्रैक्टर को सीधा किया, लेकिन काफी दे हो चुकी थी।


