कांकेर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा:सनातन सेवा समिति द्वारा भव्य संगीतमय आयोजन, आचार्य युवराज पांडे सुना रहे कथा

कांकेर नगर में सनातन सेवा समिति द्वारा 24 से 30 दिसंबर तक सात दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे डीजे बाजार के पीछे मैदान में आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पंडित युवराज पांडे (श्री जगन्नाथ मंदिर, अमलीपदर) कथा का वाचन कर रहे हैं। समिति पिछले कई वर्षों से इस तरह के धार्मिक आयोजनों का संचालन कर रही है। पूर्व में भागवत कथा का आयोजन किया जाता रहा है, और अब यह आयोजन भव्य रूप ले चुका है। शोभायात्रा और शिव पूजा से शुरू हुई थी शिव महापुराण कथा कथा के प्रथम दिवस पर भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली गई। दूसरे दिन आचार्य पंडित युवराज पांडे ने शिव पूजन विधि, रुद्राक्ष का महत्व और ब्रह्मा-नारद संवाद का वर्णन किया। तीसरे दिन पार्थिव पूजन विधि, दक्ष के तप, शिव वरदान और सती तप की कथा सुनाई गई। चौथे दिन शिव विवाह, सती देह त्याग, सती मोह, रामकथा, गंगा उत्पत्ति, पार्वती जन्म और पार्वती तप की कथा का वर्णन किया गया। पांचवें दिन कामदेव चरित्र, शिव विवाह, अंधकासुर की कथा, श्री कृष्ण कथा और बाणासुर की कथा सुनाई गई। डीजे बाजार के संचालक दिनेश देवांगन ने बताया कि इस शिव महापुराण कथा के लिए समिति द्वारा नगर या क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार का धन या वस्तु का सहयोग नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति धन या वस्तु की मांग करता है, तो उसे सहयोग न दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *