प्रभारी मंत्री बोले- प्रत्येक पंचायत में पीएम समृद्धि केंद्र खुलेगा:संबल 2.0 के अंतर्गत 1 करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हुआ

मप्र में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने पर जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पिछले साल 13 दिसंबर पूर्ण बहुमत से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी थी। सरकार ने सफलता से एक साल पूरा कर लिया है। प्रभारी मंत्री बोले- एक साल में अभूतपूर्व परिवर्तन आया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक साल के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं। इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। 25 दिसम्बर को पीएम छतरपुर में केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं। साथ ही फरवरी-2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में वह शामिल होंगे। प्रदेश में 11 दिसम्बर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शासन की योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा और जन समस्याओं का मौके पर शिविर लगाकर निराकरण किया जाएगा। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन वाली चिन्हित 34 हितग्राही मूलक योजनाओं में और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथ विभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाओं का शिविर लगाकर आमजन को लाभ दिया जाएगा। संबल 2.0 के अंतर्गत 1 करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हुआ है। 40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड़ रुपए दिए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में प्रतिमाह 55 लाख हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 36 लाख से अधिक परिवारों और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 8 लाख से अधिक परिवारों का घर बना है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री किसान कल्याण सम्मान निधि में 6 हजार रुपए प्रति वर्ष का भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जा रहा है। शासकीय सेवाओं में महिलाओं को अब 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। लाड़ली बहना योजना में 1.29 करोड़ बहनों को जनवरी 2024 से अब तक 19 हजार 212 करोड़ रुपए दिए गए हैं। रक्षाबंधन पर बहनों को 250-250 रुपए अतिरिक्त राशि दी गई। सबके लिए सुलभ आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं चिकित्सा शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का विलय सुशासन और कार्य दक्षता का उदाहरण बना। आयुष्मान भारत योजना में अब तक 4 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित कर मध्यप्रदेश देश में सबसे आगे। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलना शुरू। मध्यप्रदेश टाइगर और चीता स्टेट के बाद बना लेपर्ड स्टेट। भारत सरकार की रिपोर्ट अनुसार प्रदेश में 3 हजार 907 तेंदुए हैं, जो कि देश में सबसे अधिक है। भोपाल का रातापानी बना प्रदेश का आठवां टाइगर रिजर्व। पर्यटन को नए आयाम मिले पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, रीवा, सिंगरौली, उज्जैन और खजुराहों के मध्य संचालन शुरू हुआ। कृषकों को सौर ऊर्जा का लाभ मिलेगा एक लाख 25 हजार अस्थाई विद्‌युत कनेक्शन लेने वाले कृषकों को सौर ऊर्जा के पम्प प्रदाय किए जाएंगे। अगले चार वर्ष में सौर ऊर्जा पम्प प्रदाय कर किसानों को वि‌द्युत आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। श्रीराम-वन-पथ-गमन, श्रीकृष्ण पाथेय श्रीराम-वन-गमन – पथ तथा श्रीकृष्ण पाधेय का निर्माण किया जाएगा। 10 दुधारू पशु पालने पर अनुदान और दुग्ध उत्पादन पर बोनस दिया जाएगा। हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन का विकास किया जाएगा। प्रदेश की उन्नति और प्रगति के साथ जनता को खुशहाल बनाने के लिये हमारी सरकार का जो संकल्प-पत्र था, उसपर चरणबद्ध तरीके से तेजी से कार्य हो रहा है। प्रदेश के विकास और जनता के हित में तय किये गये 456 संकल्पों में एक साल के अंदर 45 संकल्प पूरे किये जा चुके हैं और 268 संकल्पों पर तेजी से कार्य चल रहा है। आगे आने वाले 4 वर्ष में हम एक-एक संकल्प पूरा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *