भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा के नेतृत्व में ध्वजारोहण एवं विचार–व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री राजेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान तथा रमेश बोराणा ने संबोधित किया। मुख्य वक्ता डॉ. भरत कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद भी जन–आंदोलनों की सशक्त प्रतीक रही है। उन्होंने कांग्रेस के उद्भव, ऐतिहासिक संघर्षों तथा राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के अमूल्य योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदैव जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। डॉ. कुमार ने कहा कि आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे जन–मुद्दों को केंद्र में रखते हुए संगठन को मजबूत करें और संगठन निर्माण के माध्यम से भारत निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता प्रो. इरफान मेहर ने अरावली पर्वत श्रृंखला के पारिस्थितिकीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बनासकांठा क्षेत्र, गोगुंदा का दर्रा, देसूरी की नाल तथा बर्र का घाटा ऐतिहासिक रूप से आवागमन के प्रमुख मार्ग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरावली न केवल वहाँ निवास करने वाले जीव–जंतुओं और मानव समाज के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह राजस्थान की “जीवनदायिनी” भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अरावली के संरक्षण के बिना प्रदेश के पर्यावरण, जल–संतुलन और कृषि व्यवस्था पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। स्थापना दिवस के संयोजक सुरेश व्यास तथा अरावली बचाओ अभियान के संयोजक राजेश रामदेव ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस की वैचारिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया। ये रहे मौजूद जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा. संजय गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, पूर्व अध्यक्ष नरेश जोशी , प्रदेश महासचिव विशाल जांगिड़, प्रदेश सचिव सचिन सर्वटे, पूर्व मंत्री शांतिलाल लिंबा, सेवा दल अध्यक्ष सोहन लाल गर्वा, हेमंत शर्मा , यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कच्छावाह, डॉ. धनपत गुर्जर, नरेंद्र शर्मा, जगदीश सांखला, पुनित जांगू, पूर्व पार्षद भरत आसेरी, अरशद खान, आईदान राम, मनीष व्यास , इश्तियाक अली राजू , अरुण जोशी , नंदलाल सारस्वत , सुरेश सागर, मो. असलम, प्रदीप पंवार, महेन्द्र मेवाड़ा, फिरेज फैम, लक्ष्मीकांत गहलोत , इकबाल मौलानी , विशाल व्यास, बीपी जोशी, भूपेन्द्र बोस, शशि वैष्णव , स्नेहलता गज्जा , शबनम अब्बासी , अंजली वैष्णव , रेखा सिंह , सुमन माथुर , अंजुला रोपिया, नवाब खान , अशोक भाटी , दिनेश जोशी , करणसिंह राजपुरोहित , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


