बीकानेर में युवक-युवती ने किया सुसाइड:बज्जू में साथ रह रहे कालबेलिया समाज के युवक-युवती ने फांसी लगाई

बीकानेर के बज्जू थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती के एक साथ सुसाइड करने का मामला सामने आया है। दोनों ने शनिवार रात घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की। फिलहाल इस मामले में न तो मर्ग दर्ज हुई है और न एफआईआर हुई है। साथ रहते थे युवक-युवती बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया- युवक प्रकाश (21) और युवती करिश्मा (20) जोगी कालबेलिया समाज से जुड़े थे और बीते पांच से छह महीनों से साथ में रह रहे थे। दोनों अलग-अलग स्थानों पर रह चुके थे और फिलहाल पिछले दो-तीन दिनों से बज्जू में एक घर में साथ रह रहे थे। परिवार और रिश्ते को लेकर दबाव युवती का रिश्ता किसी अन्य युवक के साथ तय हुआ था। उस परिवार की ओर से दोनों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी पारिवारिक और सामाजिक दबाव को घटना का एक कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शनिवार रात का घटनाक्रम पुलिस के अनुसार शनिवार रात युवक के माता-पिता घर में ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान दोनों ने मोबाइल पर गाने चलाए और फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मोबाइल पर तेज आवाज होने के कारण कोई आवाज नहीं आई। रात में ही परिजनों ने संभाला तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जहां दोनों फांसी पर लटके हुए मिले। सुबह पुलिस को दी गई सूचना घटना की सूचना रविवार सुबह पुलिस को दी गई। तब तक दोनों के शव नीचे उतारे जा चुके थे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल जांच टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मेडिकल बोर्ड से बज्जू उप जिला चिकित्सालय में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अधिकारी पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। मर्ग और एफआईआर पर स्थिति साफ नहीं इस मामले में अब तक न तो मर्ग दर्ज की गई है और न ही कोई एफआईआर। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। दोनों के परिजनों ने लिखित रिपोर्ट पुलिस को दी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *