सवाई माधोपुर में शीतलहर का दौर जारी है। यहां बुधवार दोपहर को बारिश का दौर शुरू जो देर रात जारी रहा। जिसके बाद गुरुवार सुबह यहां घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी घटकर 30 से 40 मीटर पर पहुंच गई। मावठ के बाद यहां बादल छाए रहने के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट से डबल डिजिट में पहुंच गया। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह का मौसम का हालसवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज ठंड पड़ने की संभावना पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को मौसम में बदलाव देखा गया यहां दोपहर को शुरू हुआ बारिश का दौर रात तक चला। जिसके बाद यहां घना कोहरा और तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।


