जेटीआई में नव नियुक्त वनरक्षकों के ट्रेनिंग:जाट बोले-वन्यजीवों का संरक्षण समाज और पर्यावरण के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी

वन विभाग के 139 नव नियुक्त वन रक्षकों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कारागार प्रशिक्षण संस्थान (जेटीआई) में हुआ। इस अवसर पर सुगना राम जाट वन संरक्षक, अजमेर ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया और उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। जाट ने कहा कि वनों और वन्यजीवों का संरक्षण केवल एक सरकारी कार्य नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी भी है। वन रक्षक केवल जंगलों की रक्षा करने वाले प्रहरी नहीं, बल्कि पर्यावरण के संरक्षक भी होते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर करने की प्रेरणा दी। संस्थान के प्राचार्य पारस जांगिड ने कहा कि यह पहला अवसर है कि जेटीआई किसी अन्य विभाग के लिए प्रशिक्षण आयोजित कर रहा है । उन्होंने कोर्स आवंटन के लिए वन विभाग के उच्चाधिकारियों तथा गोविन्द गुप्ता महानिदेशक जेल का आभार व्यक्त किया तथा वन रक्षकों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए आश्वस्त किया । राकेश कुमार शर्मा डीसीएफ एवं कोर्स डाइरेक्टर ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा अतिथियों का स्वागत किया । अशोक कुमार शर्मा एमडीआई ने कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर डीएफओ समीदुल्लाह खान, रेंजर लादू लाल शर्मा, जय सिंह, राहुल जीत, डिप्टी जेलर हिना खान, मुख्य प्रहरी प्रहलाद गुर्जर, मुकेश शर्मा, सुरेश कुमार, बनवारी लाल, सोमराज आदि उपस्थित रहें ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *