अलवर जिले में बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे के बाद हल्की बारिश हुई। यह जनवरी महीने में तीसरी बार मावठ है। जिससे फसलों पर रौनक है। बुधवार दिन में भी बादल छाए रहे और शीतलहर से कंपकंपी रही। गुरुवार सुबह भी कहीं कोहरा है तो कहीं हल्के बादल हैं। जिसके कारण कड़ाके की सर्दी है। न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री के आसपास है। अब तक 3 बार हुई बारिश जनवरी के महीने में तीन बार हल्की बारिश हो चुकी है। यह बारिश फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है। जिससे किसानों को आराम मिला है। खेतों में सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ रही और फसल पर अच्छी ग्रोथ है। आगामी दिनों में पारा जमाव बिंदू पर जाता है तो सरसों में नुकसान होने का डर है। वरना अब तक फसल बहुत अच्छी है। जहां पानी की कमी है वहां भी इस बार फसल बारिश होने से बढ़िया है। शीतलहर ने सर्दी बढ़ाई अब दिन में बादल छाने और शीतलहर होने से कंपकंपी की सर्दी है। हालांकि दिन में कई जगहों पर धूप भी निकल आती है। जबकि कई दिनों से कोहरा भी है। गुरुवार सुबह भी अलवर शहर व आसपास हल्का कोहरा छाया है। शीतलहर होने से सर्दी बढ़ी है।


