जालोर में कांग्रेस ने निकाली अरावली बचाओ जन जागरण रैली:जिलाध्यक्ष बोलीं- पर्वतमाला खनन माफिया को सौंपना चाहती है सरकार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज रविवार सुबह 11 बजे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस पर झंडारोहण व अरावली बचाओ जनआंदोलन और महात्मा गांधी नरेगा को निरस्त करने के विरोध में जन जागरण रैली पैदल मार्च कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृव में राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित हुआ। जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि आज सुबह 11 बजे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय पर झंडा रोहण कर एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में कांग्रेसजन ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास और देश के लिए पार्टी द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में बताया गया। दोपहर 12 बजे सभी कांग्रेसी अरावली बचाओ जन आंदोलन व महात्मा गांधी नरेगा को निरस्त करने के विरोध में जनजागरण रैली पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च राजीव गांधी भवन से प्रारम्भ होकर हॉस्पिटल चौराया, हरिदेव जोशी सर्किल होते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए गांधी चौक मुख्य बाजार पहुंचा। गांधी चौक में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि अरावली पर्वतमाला ना सिर्फ राजस्थान प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि प्रदेश की जीवनरेखा भी है, जो ना सिर्फ प्रदेश में रेगिस्तान के विस्तार को रोकने में सहायक है, धूलभरी आंधियों से बचाव करती है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होने के साथ ही प्रदेश वासियों के लिए आस्था का केन्द्र है, अनेक देवालय इस पर्वतमाला पर स्थित है। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा षड्यंत्र रचकर प्रदेश की पहचान अरावली पर्वतमाला को खनन माफियाओं के हवाले कर खनन पट्टे आवंटित कर समाप्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की इस बहुमूल्य सम्पदा को नष्ट होने से बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के समस्त नेता एवं कार्यकर्ता कृत संकल्प है। अरावली पर्वतमाला समाप्त ना हो और भाजपा द्वारा प्रदेश की सम्पदा को अपने उद्योगपति मित्रों को सौंप कर लुटवाने के षड्यंत्र के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में जन-जागरण अभियान चलाने के साथ ही अरावली पर्वतमाला को बचाने लिए केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त करने के लिये एक विधेयक पेश कर अत्यन्त चिंताजनक और सुनियोजित कदम उठाया है। केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने के लिये महात्मा गाँधी का नाम हटाने, रोजगार गारंटी का विनाश करने, केन्द्र सरकार का जिम्मेदारी से पीछे हटने जैसे कार्य इस विधेयक के अन्तर्गत पारित करना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, नैन सिंह राजपुरोहित, सवाराम पटेल,ईशराराम विश्नोई, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, वीरेन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष संतोष कंवर,जुल्फिकार अली, जितेन्द्र कसाना, भोमाराम मेघवाल, सवाई सिंह चंपावत, गजेन्द्र सिंह डोडियाली, मेवाराम देवासी, सुरेंद्र दवे,रमेश सोलंकी,बसंत सुथार,लक्ष्मण सिंह सांखला, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,दीपक थांवला, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर अली,मांगीलाल भील,पुखराज विश्नोई, आम सिंह परिहार, खुशाल सिंह राजपुरोहित, पीर सिंह मालपुरा, जवानाराम परिहार, विनय व्यास व समेलाराम माली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *