हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 12 साल का बच्चा:इंदौर में काफी देर तक चिपका रहा; गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती

इंदौर के चंदन नगर में एक 12 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन से झुलस गया। बच्चा काफी देर तक लाइन से चिपका रहा। लोगों ने जैसे-तैसे उसे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे और उसके परिवार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अस्पताल से पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। यह घटना चंदन नगर थाने के नंदन नगर क्षेत्र की है। रविवार शाम एक बच्चे को गंभीर रूप से झुलसी हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया। स्थानीय निवासी गौरव ने बताया कि बच्चा नंदन नगर में एक बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ था, तभी वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। धमाके और पटाखों जैसी आवाज आने पर लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे वाहन से सीधे एमवाय अस्पताल ले जाया गया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा पतंग उतारने पोल पर चढ़ा था। एक सप्ताह पहले नाबालिग की हुई थी मौत धार रोड पर एक सप्ताह पहले गुडिया नाम का 12 साल का बच्चा भी हाईटेंशन लाइन से झुलस गया था। उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। छत्रीपुरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया था। उसके पिता लकड़ी मंडी में मजदूरी करते थे। परिवार मूल रूप से अलीराजपुर का रहने वाला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *