पेंड्रा में जिला महिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के इतिहास, उसकी विचारधारा और देश की आजादी के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने में पार्टी के योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किया है। इस दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर अपने विचार साझा किए। महिला कांग्रेस की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन और अधिक सशक्त होगा। अंत में, सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्या राठौर, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष केसरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री जलेश सिंह, महिला ब्लॉक अध्यक्ष शहाना बेगम, मंजू सिंह, पूर्व पार्षद श्वेता मिश्रा, पूर्व पार्षद प्रेमवती कोल, पार्षद पारस चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जयदत्त तिवारी, सादिक खान, मीडिया प्रभारी राइस खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन शर्मा और पूर्व पार्षद मैकू भारिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


