प्रदेशभर के पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ। डीजीपी ने 45 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) बदले। इनमें उदयपुर आईजी रेंज से सिर्फ सीआई हिमांशु सिंह को सीआईडी में भेजा गया। इसके साथ ही 12 सीआई के ट्रांसफर भी रद्द किए। इनमें से गत 8 जनवरी को उदयपुर भेजे गए 24 सीआई में से 4 सीआई शामिल हैं। ये कोटा, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर से भेजे गए थे। अब ये नहीं जाएंगे। इस बीच, आईजी राजेश मीणा ने भी अलग-अलग 5 आदेश जारी किए। इसके तहत 36 सीआई, 35 उपनिरीक्षकों (एसआई), 9 सहायक उपनिरीक्षकों (एएसआई), 5 हैड कांस्टेबल और 15 कांस्टेबलों को रेंज में इधर-उधर किया।


