महाकुंभ के लिए रेलवे साबरमती-बनारस-साबरमती कुंभ स्पेशल (5 ट्रिप) और बाड़मेर-बरौनी-बाड़मेर कुंभ स्पेशल (1 ट्रिप) ट्रेन चलाएगा। दोनों ट्रेन जयपुर, बांदीकुई होकर चलेंगी, लेकिन गांधीनगर, जगतपुरा और खातीपुरा स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। यानी यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के जयपुर जंक्शन ही जाना पड़ेगा। साबरमती-बनारस -साबरमती… ट्रेन संख्या 09413 साबरमती-बनारस मेला स्पेशल 16 जनवरी, 5, 9, 14 और 18 फरवरी को साबरमती से सुबह 11 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 2:45 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09414 बनारस-साबरमती मेला स्पेशल 17 जनवरी, 6, 10, 15 और 19 फरवरी को बनारस से शाम 7:30 रवाना होकर दूसरे दिन देर रात 12:30 साबरमती पहुंचेगी। यहां होगा ठहराव: ट्रेन रास्ते में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रुकेगी। बाड़मेर-बरौनी-बाड़मेर… 19 जनवरी को शाम 5:30 बजे ट्रेन संख्या 04811 बाड़मेर से चलकर कर वाया जोधपुर-जयपुर-आगरा-प्रयागराज होते हुए बरौनी चलेगी। यह दूसरे दिन शाम 7 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04812 बरौनी 21 जनवरी को बरौनी से रात 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:10 बजे प्रयागराज और 23 जनवरी को दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। यहां होगा ठहराव : बालोतरा, समदड़ी, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, हाजीपुर स्टेशन पर रुकेगी।


