देर रात से हल्की बारिश का दौर जारी:रवि की फसल को फायदा, ठंड बढ़ी, कोहरा छटा

भरतपुर जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी है। देर रात से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है। जिसके कारण मौसम में ठंडक बढ़ी है। बारिश के कारण कोहरा नजर नहीं आया लेकिन मौसम में बढ़ी ठंडक और बारिश की वजह से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सड़कें गीली हैं। जिससे वाहनों के स्लीप होने का डर बना हुआ है। कल देर शाम को भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी। करीब 30 मिनट बाद बारिश रुकी। देर रात फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह तक हल्की बारिश होती रही। बारिश के बाद बढ़ी ठंड के बाद के बाद लोग घरों में दुबके हुए हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 4 से 5 दिन में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे वृद्धि होगी। भरतपुर जिले के कई इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। क्योंकि बारिश के बाद से रवि की फसल को फायदा है। क्योंकि सिंचाई का पानी खारा निकलता है जो, फसलों की ग्रोथ पर असर डालता है। हल्की बारिश के पानी से फसल को ग्रोथ अच्छी मिलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *