मौसम बदला, दूनी और टोंक सहित कई जगह हुई बारिश:गलन बढ़ने से लोग ठिठुरे, फसलों के लिए फायदेमंद बारिश

मौसम ने एक बार फिर शाम को पलटी मारी और कई जगह मध्यम तो कई जगह हल्की बारिश हुई। इससे मौसम में गलन बढ़ गई। लोग ठिठुर गए। इसके चलते शाम के समय लोग घरों से कम ही निकले। जिले दो दिन से मौसम बदला हुआ है। आज दोपहर को बादल छाये रहे। फिर शाम चार बजे से शाम छह बजे तक रुक- रुक कई हल्की, मध्यम तो कुछ। इलाकों में कुछ देर तेज बारिश हुई। जिला मुख्यालय पर भी बूंदाबंदी हुई। दूनी तहसील क्षेत्र के आवां, घाड़, चांदसिंहपुरा, ख्वासपुरा, नगरफोर्ट तहसील क्षेत्र समेत कई जगह बारिश हुई। उसके बाद ठिठुरन भरी सर्दी महसूस हुई। ऐसे में तापमान में करीब दो से तीन डिग्री की गिरावट रही। दिन में सर्दी का असर अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा रहा। रात के तापमान में भी अन्य दिनों से ज्यादा गिरावट के आसार है। मौसम विभाग ने बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा था। जिसका असर जिले में नजर भी आया। कई जगह हल्की मावठ होने के कारण यह किसानों के लिए वरदान साबित हुई। किसानों का कहना है कि इस मावठ से गेहूं, सरसों आदि फसलों को नुकसान नहीं है। यदि ओलावृष्टि होती है, तो नुकसान हो सकता है। ज्ञात रहे कि गत दिनों तेज सर्दी के कारण स्कूलों में कलेक्टर ने छुट्टी के आदेश दे रखे थे। लेकिन बुधवार को स्कूल खुले। मौसम खराब होने के कारण अभिभावक छोटे बच्चों को छुट्टी होने से पहले ही स्कूल लेने पहुंचते देखे गए। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी घने कोहरे, शीतलहर का येलो अलर्ट जारी कर रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *