भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का दौसा जिले में 101 जगहों पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बाइक रैली निकाली गई तथा हाईवे पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि दौसा की जनता द्वारा मिला स्नेह, प्यार और सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है। भाजपा ही वह दल है जहां एक सामान्य परिवार का व्यक्ति भी सेवा और मेहनत के बल पर शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत को विश्व के अनेक देश सम्मान की दृष्टि से देख रहे हैं। उन्होंने जनता से राजनीति में जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि शासन किसे सौंपना है, यह निर्णय जनता के हाथ में है। जो जनता की सेवा करेगा, वही आशीर्वाद का पात्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा सेवा की होनी चाहिए, न कि जातिवाद और प्रलोभन की। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने व्यवस्था में पारदर्शिता लाई है, आज केंद्र से भेजा गया एक-एक रुपया सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। भजनलाल सरकार के नेतृत्व में राजस्थान ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। ईआरसीपी परियोजना को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वर्षों तक रोके रखा, जबकि भजनलाल शर्मा ने सत्ता में आते ही इसे गति दी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट के आज वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुके हैं। प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगामी पंचायत राज एवं नगर पालिका चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और हर बूथ पर भाजपा का परचम लहराएगा। सभा को लालसोट विधायक रामविलास मीणा, सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने भी संबोधित किया। ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर, अमर सिंह कसाना, जिला महामंत्री विपिन जैन, हरकेश मटलाना, लेखपाल कसाना, जिला उपाध्यक्ष शिव शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल, राजेश शर्मा, सुरेश घोषी, द्वारका प्रसाद छोकरवाड़ा, सिकंदर वधावन, लाखन सिंह गुर्जर, रामविलास मरियाडा, रवि पालीवाल, महावीर जैन, सतीश माठा, पूर्व सभापति राजकुमार जायसवाल, डॉ महेश शर्मा, गुलाब बैरवा, रूप सिंह मीणा, मूर्ति मीणा, मिश्री देवी मीणा, मंजू साहू, सुमन मीणा, पुष्पा घोषी, चन्द्रकांता हरितवाल, ममता सैनी, सुमित्रा चौधरी, किरण डोरिया, पुष्पा गुप्ता, सियाराम शर्मा, बाबूलाल जैमन, किशोरी लाल बैरवा, सतपाल मीणा, रितेश खैरवाल, डॉ मनीष पहाड़िया, बनवारी बड़ागांव, नवीन शर्मा, भूपेंद्र सिंह राजपूत, अनिल बैनाडा, अनिल ओसवाल, दुर्गा प्रसाद सैनी, कैलाश नांगल गोविंद, प्रहलाद महेश्वरा, भौंरीलाल मीणा सहित कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जामडोली में संगठनात्मक चर्चा दौरे से पहले जयपुर के जामडोली में महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच पार्टी और संगठन से जुड़े मुद्दों पर काफी देर तक चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सभी नेताओं ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनी। इसके बाद भाजपा नेता दौसा जिले के लिए रवाना हुए।


