हरियाणा में कश्मीरी वेंडर का गला पकड़ा, VIDEO:भारत माता की जय न बोलने पर धमकाया, फतेहाबाद में गर्म कपड़े बेचने आया था

हरियाणा के फतेहाबाद में गर्म कपड़े बेचने आए कश्मीरी वेंडर से स्थानीय युवक ने भारत माता की जय बोलने के लिए कहा। मना करने पर उसका गला पकड़ लिया। बीच रास्ते में ही उसका ठेला रुकवा लिया। इस घटना से जुड़ी वीडियो भी सामने आई है। इसमें स्थानीय व्यक्ति कश्मीरी वेंडर को रोककर उसका गला पकड़कर धमकाने लगता है। वहीं कुछ और लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ महिलाएं स्थानीय युवक को रोकती दिख रही है। मामले की सूचना पाकर डॉयल 100 की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है, पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। कुछ देर बात करने के बाद वेंडर को धमकाने लगा
फतेहाबाद की हंस कॉलोनी में रविवार दोपहर के समय एक कश्मीरी वेंडर गर्म कपड़े बेचने के लिए आया था। उसकी आवाज सुनकर कुछ महिलाएं उसके कपड़े देखने के लिए उसके ठेले के पास आ गई। इसके कुछ ही देर बाद एक स्थानीय युवक भी वहां पहुंच गया। कुछ देर तक तो वह कश्मीरी युवक से बात करने लगा। इसके बाद अचानक उसे धमकाने लगा, अब इससे जुड़ी 2 वीडियो सामने आई है। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… जानिए…युवक वीडियो में क्या कह रहा… वीडियो 1: 16 सेकेंड की वीडियो में नजर आ रहा है कि रेड और ब्लैक कलर की जैकेट पहने स्थानीय युवक वेंडर की रेहड़ी के आगे खड़ा होकर कह रहा है कि तूं बोलेगा या नहीं, यह बता दे। तेरे को जाने नहीं दूंगा। यूं मत सोचना कि मैं खाली बैठा हूं। गुस्सा निकाल रहा हूं।
वीडियो 2: 36 सेकेंड की एक अन्य वीडियो में स्थानीय युवक ने वेंडर का गला पकड़ रखा है। वह वेंडर को भारत माता की जय बोलने के लिए कहता है। शोर सुनकर पड़ोस की 2 महिलाएं भी यहां आ जाती है। जिसके बाद एक महिला उसका कॉलर छोड़ने के लिए कहती है कि कॉलर पकड़ना गलत है। स्थानीय युवक कहता है- ये भारत माता की जय नहीं बोलेगा तो इसे पीटूंगा। इसके बाद पड़ोस के कुछ और युवक आते हैं, जो स्थानीय युवक को समझाकर उसे जाने देने के लिए कहते हैं। एसएचओ बोले- शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे
फतेहाबाद सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस के पास मामले से जुड़ी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत देता तो कार्रवाई जरूर की जाती। वीडियो की भी जांच कराई जाएगी। ————- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में कश्मीरी वेंडर को धमकाने का VIDEO: शॉल बेचने कैथल आया, वंदे मातरम् न बोलने पर गाली-गलौज, कहा- भाग जा नहीं तो जला दूंगा हरियाणा के कैथल जिले से कश्मीरी शॉल विक्रेता का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वेंडर युवक को वंदे मातरम् बोलने के लिए कहा जा रहा है। जबकि, युवक मुस्लिम होने और इस्लाम की दुहाई देकर वंदे मातरम् बोलने से इनकार कर रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *