अनूपपुर में बर्थडे के दौरान विवाद, युवक की हत्या:घर लौटते समय बीच रास्ते में किया था डंडे से हमला; आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर जिले के मानपुर गांव में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी कौशल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान कोमल चौधरी (41) के रूप में हुई है। यह घटना 27 दिसंबर की देर रात ग्राम मानपुर में महेंद्र चौधरी (18) के जन्मदिन समारोह के दौरान हुई। पार्टी में लगभग 20-25 लोग मौजूद थे। शुरुआत में मंगेश चौधरी और नीलेश चौधरी के बीच जन्मदिन के खर्च को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ता देख दुर्गेश चौधरी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसी दौरान मंगेश चौधरी के रिश्तेदार कौशल चौधरी ने दुर्गेश चौधरी को दो थप्पड़ मार दिए, जिससे झगड़ा और बढ़ गया। रात करीब 11 बजे दुर्गेश चौधरी के पिता कोमल चौधरी अपने बेटे को कार्यक्रम स्थल से घर ले जा रहे थे। रास्ते में किया डंडे से हमला रास्ते में आरोपी कौशल चौधरी (40) ने डंडे से कोमल चौधरी पर तीन-चार बार जोरदार हमला किया। हमले के बाद कोमल चौधरी मौके पर ही गिर पड़े और उनके कान से खून निकलने लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। दुर्गेश चौधरी ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और एंबुलेंस से कोमल चौधरी को इलाज के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। अगले दिन, एफएसएल वैज्ञानिक अधिकारी शहडोल डॉ. प्रदीप सिंह पोर्ते की मौजूदगी में मृतक कोमल चौधरी (पिता बुद्धसेन चौधरी, उम्र 41 साल) के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध (अपराध क्रमांक 558/25) दर्ज कर आरोपी कौशल चौधरी (पिता दासू चौधरी, उम्र 40 साल, निवासी मानपुर) को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *