कानपुर हैलट में डॉक्टरों ने जिंदा को मुर्दा बताया…3 सस्पेंड:​​​​​​​पोस्टमार्टम के लिए पुलिस बुलाई, सांसें चलती मिलीं तो बोले- सॉरी सर

कानपुर के हैलट में जूनियर डॉक्टर ने जिंदा मरीज को मरा घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए स्वरूपनगर थाने को सूचना भेज दी। पुलिस बॉडी को हैलट की मॉर्चुरी में जमा कराने लगी तो मरीज जिंदा मिला। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह मौके पर पहुंचे। लापरवाही बरतने वाले तीन जूनियर डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई। इस पर डॉक्टरों ने अपनी गलती मानते हुए कहा- सॉरी सर, आगे से ध्यान रखेंगे। गलती हो गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा- कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, लापरवाही करने पर जूनियर डॉक्टर हिमांशु मौर्य, स्टाफ नर्स सन्नी सोनकर, वार्ड आया रहनुमा को सस्पेंड कर दिया गया है। इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, 2 पॉइंट में जानिए जांच के लिए कमेटी बनी, 48 घंटे में रिपोर्ट देगी
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया- निश्चित रूप से जूनियर डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। जूनियर डॉक्टरों से जवाब मांगा गया है। जूनियर डॉक्टर ने अपनी गलती मान ली है कि धोखे में गलत फाइल भर दी। बाद में फाइल दुरुस्त कराकर फिर पुलिस को भेजी गई। मामले की स्थिति साफ करने के लिए प्राचार्य ने कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। जांच उप-प्राचार्य रिचा गिरि की अगुआई में होगी। 48 घंटे में कमेटी रिपोर्ट देगी। अस्पताल आए परिजनों से विनोद के पास रहने और उनकी देखभाल करने के लिए कहा गया। आराम मिलने पर घर ले जाने को कहा गया। तब विनोद के परिजनों ने कहा कि उसे घर में कहां रखेंगे। यहीं पर रहने दो। इसके थोड़ी ही देर बाद विनोद के परिवारवाले गायब हो गए। गोविंद नगर थाना के इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया- करीब 5 दिन पहले इलाके में एक 60 साल का बुजुर्ग बेहोशी की हालत में मिला था। इलाके में पूछताछ के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसे हैलट में भर्ती कराया गया था। प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुजुर्ग को उल्टी-दस्त की बीमारी थी। शनिवार को लावारिस बुजुर्ग की मौत हुई तो दूसरे को मृत घोषित कर दिया। —————– ये खबर भी पढ़िए- पहली पत्नी की हत्या में जेल…दूसरी को मार डाला, कानपुर में फ्लैट में लाश बंद करके भागा पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल से छूटने के बाद युवक ने दूसरी पत्नी को भी मार दिया। घर की पहली मंजिल पर उसका खून से लथपथ शव मिला। पास में ही खून से सना तवा-बेलन पड़ा था। महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *