भाजपा ने अपने मंडलों की संख्या बढ़ाई:60 लाख सदस्य बने इसलिए लिया फैसला, 33 जिलों में BJP की नई यूनिट्स होंगी एक्टिव

छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी ने अपने मंडल इकाइयों की संख्या बढ़ा दी है। दरअसल, हाल ही में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान चलाया था। 60 लाख से ज्यादा सदस्यों के जुड़ने का दावा भाजपा ने किया। इस वजह से अब प्रदेश के लगभग सभी जिलों की मंडलों में बदलाव करते हुए नए मॉडल तैयार किया जा रहे हैं। 33 जिलों में इन नए मंडलों के बन जाने से कार्यकर्ताओं को मंडल में प्रमुख पद भी मिलेंगे। पार्टी का मानना है कि, इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठन के काम को मजबूती मिलेगी। मंडलों की संख्या बढ़ाने का आदेश प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जारी किया है। पहले प्रदेश में भाजपा की 405 मंडल इकाइयां थी। वहीं अब यह संख्या बढ़कर 476 हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि सरगुजा संभाग में सूरजपुर जिले में गोविंदपुर को एक नई मंडल इकाई बनाया गया है। इसी तरह बलरामपुर में वाड्रफनगर पूर्वी और महावीर गंज के नाम से दो नए मंडल बनाए गए हैं। सरगुजा जिले में चार नए मंडल बनाए गए हैं परसा, अंबिकापुर शहर दक्षिण (समलाया), उदयपुर उत्तर, राजापुर को नया मंडल बनाया गया है। इसी तरह सभी इलाकों में मंडल बने हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि, रायपुर संभाग के बलौदाबाजार जिले में ताहोद, कटगी, रोहांसी, नयापारा-हथबंद एवं कोतिहा नए मंडल बनाए गए हैं। रायपुर ग्रामीण जिले में बोहरही धाम, बंगोली एवं अटल नगर को नया मंडल बनाया गया है। इस तरह रायपुर ग्रामीण में मंडलों की संख्या 12 से बढ़कर 15 हो गई है। रायपुर शहर में मां बंजारी, मोवा, टाटीबंध और भाठागांव को नया मंडल बनाया गया है। अब रायपुर शहर में मंडलों की संख्या 16 से बढ़कर 20 हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *