फूड फेस्टिवल ऑफ इंडिया….रायपुरियंस ने लिया स्वाद का आनंद:मखनी सॉस ने बढ़ाया पोटैटो ट्विस्टर का टेस्ट, ठंड में लोगों ने चखा फरा और पाव-भाजी

दैनिक भास्कर और द सिल्वर क्राउन होटल की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘फूड फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ के आखिरी दिन लाभांडी स्थित द सिल्वर क्राउन होटल का परिसर रंग-बिरंगी रोशनी, खुशबुओं और सुरों से गुलजार हो उठा। फेस्टिवल में रायपुरियंस की भारी भीड़ उमड़ी। 12 से अधिक अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल्स पर लोग अपने पसंदीदा स्वाद का लुत्फ उठाते नजर आए। कहीं स्ट्रीट फूड की खुशबू थी तो कहीं लाइव काउंटर पर बनते खास डिशेज ने लोगों को आकर्षित किया। शाम होते ही मंच पर लाइव बैंड के साथ माहौल और भी खुशनुमा हो गया। परिवार और दोस्त म्यूजिक के बीच फूड का आनंद लेते रहे। तालियों और मोबाइल की फ्लैशलाइट्स के बीच परफॉर्मेंस ने पूरे फेस्ट को यादगार बना दिया। फूड फेस्टिवल में पोटैटो ट्विस्टर सबसे पसंदीदा स्नैक्स 10 से ज्यादा टेस्ट में रायपुरियंस काे स्नैक्स में पोटैटो ट्वीस्टर सबसे ज्यादा पसंद आया। दिनभर में अलग-अलग वैरायिटी के 700 पोटैटो ट्विस्टर लाेगाें ने खाए। मायो, पेरी-पेरी, मखनी, तंदूरी, चीज मायो, चीज पेरी-पेरी और चीज मखनी लाेगाें ने चखा। ठंड के माैसम में ट्विस्टर के क्रिस्पी, क्रंची, स्पाइसी टेस्ट ने सभी काे आकर्षित किया। इसके साथ ही दिल्ली के मशहूर छोले-भटूरे, इंदौरी स्पेशल पोहा-जलेबी, मिसल पाव, पाव भाजी लाेगाें काे पसंद आया। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की डिमांड
फेस्ट में 12 से अधिक राज्यों के फेमस डिश थे, लेकिन छत्तीसगढ़ी गढ़ कलेवा के स्टॉल में सबसे ज्यादा भीड़ देखने काे मिली। यहां छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन मिलेट्स खिचड़ी, मिलेट्स पकोड़ा, अरसा, चीला, फरा, उड़द वड़ा, आलू बोंडा लाेगाें ने चखे। साथ ही यूपी स्पेशल मावा बाटी और गाजर हलवा ने मौसम के साथ-साथ मन में मिठास घोली। देखिए फूड फेस्टिवल से जुड़ी ये तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *