कड़ाके की सर्दी में भी डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा:13 दिन में राजस्थान में 56 केस आए, चित्तौड़गढ़ में डेंगू के सबसे ज्यादा 5 मरीज मिले

राजस्थान में पिछले डेढ़ माह से कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। इसके बावजूद डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के केस आ रहे हैं। पिछले 13 दिन की रिपोर्ट देखें तो राजस्थान में 24 डेंगू के केस मिले हैं। 11 मलेरिया और 21 चिकनगुनिया के केस मिले हैं। इन तीनों ही श्रेणी के मरीजों में मौत का केस नहीं आया है। वहीं, डॉक्टर्स के मुताबिक इन केसों में सीवियरिटी बहुत ही कम है। हेल्थ डिपार्टमेंट राजस्थान की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के 49 जिलों में से 6 जिलों में मलेरिया, 11 जिलों में डेंगू और 12 जिलों में चिकनगुनिया के केस आए है। डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज चित्तौड़गढ़ जिले में 5 मिले है। वहीं जयपुर जिले में 4, अजमेर, बीकानेर में 3-3, उदयपुर-बाड़मेर में 2-2 और भीलवाड़ा, चूरू, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक जिले में एक-एक केस मिला है। उदयपुर-जयपुर में चिकनगुनिया के 4-4 केस मच्छर के बढ़ने से मलेरिया और चिकनगुनिया के भी केस बढ़े है। उदयपुर, जयपुर में 1 जनवरी से 13 जनवरी तक 4-4 केस मिले है। जबकि कोटा में 3, सीकर, नागौर, करौली जालोर, धौलपुर, चूरू, दौसा, अजमेर और अलवर में एक-एक केस सामने आया है। सरहदी जिलों में मलेरिया एक्टिव बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, उदयपुर और सलूंबर जिले में इस माह मलेरिया के 2-2 केस आए है। इधर सवाई माधोपुर जिले में एक केस डिटेक्ट हुआ है। डॉक्टर बोले- पूरे साल आते हैं केस एसएमएस हॉस्पिटल के जूनियर स्पेशलिस्ट (जनरल मेडिसिन) डॉ. मनोज शर्मा ने बताया- पिछले कुछ सालों से राजस्थान में डेंगू के केस पूरे साल आते हैं। हर महीने डेंगू के केस डिटेक्ट होते हैं। कुछ सालों पहले तक ये केस ज्यादातर मानसून सीजन और उसके बाद नवंबर-दिसंबर तक आते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *