राजसमंद में आज बादल छटने से आसमान पूरी तरह से साफ हो गया और सुबह के समय धूप निकली। हालांकि सर्द हवाओं से अभी राहत नहीं मिली, जिससे सर्दी का असर जस का तस बना हुआ है। आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम होकर 7 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि आज भी कोहरा नहीं होने के कारण वाहन चालकों के लिए राहत रही। जिससे सुबह के समय वाहनों की आवाजाही जारी रही। बुधवार दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे धूप नहीं निकल पाई और जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। गलन के चलते दोपहर में भी लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। वही अधिकांश लोग घरों में दुबक कर बैठे रहे। बुधवार को दिन का तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। मैदानी और खुले क्षेत्र में सर्दी ज्यादा महसूस की जा रही है। किसानों को खेत में कार्य करते समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैै।


