मंत्रालय में सीधी भर्ती का विरोध, गेट मीटिंग आज:लंच टाइम में वल्लभ भवन मेन गेट पर इकट्ठा होंगे मंत्रालय कर्मचारी

मंत्रालय में पदोन्नति के सेक्शन ऑफिसर सहित अन्य पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में मंत्रालय के कर्मचारी गुरुवार को गेट मीटिंग कर रहे हैं। वल्लभ भवन के मेन गेट के निकट दोपहर 1:30 बजे मंत्रालय के कर्मचारी इकट्ठा होंगे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करेंगे। मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के नेताओं ने बुधवार को मंत्रालय के तीनों भवन में घूमकर कर्मचारियों से गेट मीटिंग में आने की अपील की थी। गेट मीटिंग के साथ 16 सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्रालय कर्मचारियों के चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत होगी।
मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव से सहायक ग्रेड-2 संवर्ग के 469 पद खाली हैं। सामान्य प्रशासन विभाग सेक्शन ऑफिसर से सहायक ग्रेड-2 के जिन 306 पदों को भरने की कोशिश कर रहा है, वह प्रमोशन के हैं। मंत्रालय के कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि शासन वर्षों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नत करे या साल 2020 में लिए गए निर्णय अनुसार वरिष्ठ पदनाम दे और सीधी भर्ती के पदों पर ही भर्ती की जाए। संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि गुरुवार को लंच टाइम में वल्लभ भवन पुराने भवन के मुख्य गेट के निकट मीटिंग बुलाई है। जिसमें आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।
अपील करने वालों में संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक, राजेश कौल, राजकुमार पटेल, आशीष सोनी, आलोक वर्मा, संतोष बड़ोदिया, ठाकुरदास प्रजापति,सतीश शर्मा,दयानंद उपाध्याय, हरिशरण द्विवेदी, मतीन खान, नरेश सोनी, दिलीप सोनी, विष्णु नथानी, शफीक खान, साधना मिश्रा, दीप्ति बच्चानी, अनिल मंडलोई, प्रियंक श्रीवास्तव, प्रहलाद उईके, संदीप धुर्वे, विकास नोरंग, चंदा मरावी सल्लाम, श्याम बिहारी दुबे, नीलेश पटवा, हरीश बाथम, बादामी लाल, विक्रम बाथम, मंगल सोनवाने आदि शामिल थे।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें …

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *