यूजीसी नेट की स्थगित परीक्षा अब 21 और 27 जनवरी को आयोजित होगी

जशपुरनगर | यूजीसी नेट दिसंबर के तहत 15 जनवरी की होने वाली परीक्षा स्थगित की गई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 21 और 27 जनवरी को आयोजित की जाएगी। 16 जनवरी को परीक्षा पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही होगी।नए शेड्यूल के अनुसार 21 जनवरी को इंडियन नॉलेज सिस्टम, मलयालम, उर्दू, लेबर वेलफेयर, ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेज, क्रिमिनोलॉजी, फोक लिटरेचर, कोंकणी और इनावयरमेंटल की परीक्षा होगी। यह पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *