पन्ना जिले की पवई पुलिस ने रविवार को ओडिशा से लाई जा रही करीब 1 लाख 30 हजार रुपए कीमत की गांजे की खेप पकड़ी है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश पवई थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी निवेदिता नायडू और एसडीओपी पवई भावना दांगी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पवई–कटनी मार्ग पर जूही मोड़ के पास तीन संदिग्ध युवक बैग लेकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस को देखते ही भागने लगे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। इसके बाद जब उनके पिट्ठू बैगों की तलाशी ली गई तो उनमें गांजा मिला। 6 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद तलाशी के दौरान तीनों बैगों से कुल 6 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा पॉलीथिन में पैक था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा ओडिशा से सस्ते दामों में खरीदकर पन्ना और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचने वाले थे। तीनों आरोपी छतरपुर के निवासी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रसाद पटेल (34) निवासी ग्राम जटा पहाड़ी, थाना बमीठा, चिरौंजी लाल उर्फ लल्लू पटेल (31 वर्ष) निवासी ग्राम टपरियन, थाना खजुराहो और परमलाल उर्फ पम्मू पटेल (22) निवासी ग्राम रमपुरा, थाना बमीठा, जिला छतरपुर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी के साथ सउनि रामसजीवन, प्रधान आरक्षक गणेश सिंह, आरक्षक प्रेम, रविन्द्र, भागीरथ, सुशील कोल और पुलिस साइबर सेल पन्ना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


