बस की टक्कर से 17 साल के किशोर की मौत:ग्वालियर में 5 दिन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम, बस चालक फरार

ग्वालियर में एक बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 17 वर्षीय किशोर नरेश बक्सारिया ने पांच दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिर का इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना 22 दिसंबर को कंपू थाना स्थित परमाशीष कॉलोनी के पास हुई थी। पुलिस के अनुसार, बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए नरेश को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे के बाद नरेश को गंभीर चोटें आई थीं। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए एक बिस्तर के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे किशोर नरेश ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत का पता चलते ही कंपू पुलिस अस्पताल पहुंची थी और शव को निगरानी में लेकर मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।फिलहाल पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद से फरार है। कंपू प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि 5 दिन पहले बस की टक्कर से एक किशोर घायल हो गया था, घायल होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज दोपहर उसने दम तोड़ दिया है, किशोर की मौत के बाद उसके शव का पीएम करने के बाद मर्ग कायम कर लिया है। आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *