भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला और डिंपल ने दी शानदार प्रस्तुति:आजमगढ़ महोत्सव का हुआ समापन सरकार के मंत्री दारा सिंह बोले समाज की बुनियाद है भोजपुरी भाषा

राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़ मे आयोजित हो रहे आजमगढ़ महोत्सव 2025 के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि भोजपुरी भाषा समाज की “बुनियाद” है, इसके साथ ही भोजपुरी भाषा की महत्ता पर ज़ोर दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भोजपुरी संस्कृति को प्रोत्साहित करने और ‘आज़मगढ़ महोत्सव’ के आयोजन में सरकारी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा की प्रशंसा करते हुए कहा कि किस तरह भोजपुरी कलाकारों और पूर्वजों ने गिरमिटिया मज़दूरों के रूप में मारीशस जैसे देशों में जाकर भोजपुरी का प्रचार-प्रसार किया और वहाँ के राष्ट्राध्यक्ष तक बने। आजमगढ़ छन्नूलाल मिश्रा, राहुल सांकृत्यायन, अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, और अल्लामा शिबली नोमानी की धरती है। उन्होंने कहा कि आज़मगढ़ ऋषि-मुनियों की धरती (दुर्वासा ऋषि, चंद्रमा ऋषि) है और गंगा-जमुनी तहजीब का केंद्र है। डीएम ने किया सराहनीय काम प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने बिना किसी ज़ोर-जबरदस्ती या चंदा वसूले इस महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए ज़िलाधिकारी की प्रशंसा की। महोत्सव के अंतर्गत आज अंतिम दिन अरविन्द अकेला (कल्लू), डिम्पल सिंह आदि द्वारा भोजपुरी गानों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया गया, जिससे सभी दर्शक झूम उठे।इसके साथ ही हरिहरपुर घराने द्वारा सारंगी वादन की प्रस्तुति एवं स्कूली बच्चों तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक गायन/एकल गायन, लोकनृत्य/एकल नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने कारागार मंत्री क़ो पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम मे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, एटीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *