ठंड का कहर, वाराणसी में कक्षा-8 तक के स्कूल बंद:DM ने दिए निर्देश, 30 दिसंबर तक सभी बोर्ड के स्कूलों के लिए जारी हुआ आदेश

वाराणसी में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। वाराणसी में 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहा। गलन से लोग परेशान रहे। ठंड के कहर को देखते हुए DM सत्येंद्र कुमार के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने जिले के सभी कक्षा 8 तक के स्कूलों को 29 और 30 दिसंबर को बंद कर दिया है। इस अवधि में स्कूल खोलने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने दिए निर्देश वाराणसी में दो दिनों से ठंड बढ़ गयी है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से 8 डिग्री तक जा रहा है। ऐसे में गलन से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी कम हो गया। इसे देखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया था। इसपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 29 और 30 दिसंबर को जिले के सभी कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया – 29 और 30 दिसंबर को जिले के सभी प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक के समस्त राजकीय/परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त / निजी मान्यता प्राप्त / सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के समस्त विद्यालयों में छुट्‌टी घोषित की गई है। इस दौरान विभागीय एवं अन्य कार्यों के लिए शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व की तरह स्कूल पर उपस्थित रहेंगे। अभी और बढ़ेगी ठंड वाराणसी में ठंड का प्रकोप जारी है। IMD की मानें तो 29 दिसंबर को भी वाराणसी में घाना कोहरा और ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम वैज्ञानिकों और आईएमडी की मानें तो अभी और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *