बरेली में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम छात्रों को पीटा:लव जिहाद का आरोप लगाकर नर्सिंग स्टूडेंट की बर्थडे पार्टी में घुसे, VIDEO वायरल

यूपी के बरेली में शनिवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक रेस्टोरेंट में जमकर बवाल किया। यहां एक नर्सिंग स्टूडेंट अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रही थी। ग्रुप में 6 लड़कियां और 4 लड़के थे। इनमें दो मुस्लिम स्टूडेंट थे। सेलिब्रेशन शुरू होने के कुछ देर बाद बजरंग दल के करीब 25 कार्यकर्ता रेस्टोरेंट में घुस गए। लव जिहाद का आरोप लगाते हुए दोनों मुस्लिम लड़कों को पीटना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, जय भवानी और नम: पार्वती पतये हर हर महादेव के नारे लगाए। इससे रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। स्टूडेंट और उसके दोस्त सहम उठे। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस नर्सिंग स्टूडेंट के साथ हाथापाई करती दिख रही है। पुलिस ने पीटे गए दोनों मुस्लिम छात्रों को ही हिरासत में लिया है। रविवार को पुलिस ने हमला करने के आरोप में दीपक पाठक और ऋषभ ठाकुर के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित रेस्टोरेंट की है। घटना से जुड़े फोटो देखिए… भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… राजेंद्र नगर में ‘द डेन कैफे एंड रेस्टोरेंट’ है। बदायूं की रहने वाली एक युवती प्रेमनगर के एक हॉस्टल में रहकर बीएससी नर्सिंग कर रही है। शनिवार को उसका बर्थडे था। इस पर उसने रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। शनिवार शाम छात्रा अपने 10 दोस्तों के साथ बर्थडे मना रही थी। पार्टी में 6 लड़कियां और शान और वाकिफ समेत 4 लड़के शामिल थे। इसी दौरान अचानक 25 से अधिक बजरंग दल के कार्यकर्ता रेस्टोरेंट में दाखिल हो गए। लड़कों को पीटना शुरू कर दिया। इससे छात्रा दहशत में आ गई और रोने लगी। वह लगातार कार्यकर्ताओं से विनती करती रही कि उसके दोस्तों को न मारा जाए, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोग भी भयभीत हो गए और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने लव जिहाद के आरोपों की जांच की
कैफे में हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 और प्रेमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों की मौके पर जांच की, लेकिन सभी आरोप निराधार पाए गए। छात्रा ने पुलिस को बताया- यह केवल बर्थडे पार्टी थी और वहां किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि नहीं हो रही थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। छात्रा बोली- वीडियो में पूरी सच्चाई नहीं दिखाई गई छात्रा ने बताया- मैं अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी करने गई थी। इसी दौरान हमारी पार्टी के बीच में कुछ लोग घुस आए और मारपीट करने लगे। काफी खून बहने लगा। उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की और मेरा मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुझे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस मुझे और मेरे दोस्तों को अपने साथ ले गई। वहां मुझसे पूछताछ की गई। मैंने पुलिस को साफ बताया कि आरोपी लोग लव जिहाद का आरोप लगा रहे थे, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था। वहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के दोस्त मौजूद थे। सिर्फ दो ही मुस्लिम दोस्त थे। आरोपियों ने मेरे साथियों की बेरहमी से पिटाई की है। उनके हाथ-पैर तक तोड़ दिए गए हैं, यह बेहद दर्दनाक है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह गलत है। वीडियो में पूरी सच्चाई नहीं दिखाई गई है। जिस तरह से घटना हुई और जितने लोग मौके पर मौजूद थे, वह सब वीडियो में नहीं दिखाया गया है। मैं चाहती हूं कि यह वायरल वीडियो इंटरनेट से हटाया जाए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज
रेस्टोरेंट संचालक शैलेंद्र गंगवार ने भी प्रेमनगर थाने में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में लिखा है- ऋषभ ठाकुर और दीपक पाठक अपने 20–25 कार्यकर्ताओं के साथ रेस्टोरेंट में आए और जमकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने रेस्टोरेंट में बर्थडे मना रहे लोगों और स्टाफ के साथ मारपीट की। इसके साथ ही रेस्टोरेंट में काफी तोड़फोड़ भी की गई। दोनों आरोपियों की फोटो देखिए… कैफे कर्मचारी और 2 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज
सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया- 27 दिसंबर को थाना प्रेमनगर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था कायम की गई। इसी मामले में आज थाना प्रेमनगर में एक शिकायत प्राप्त हुई है। 2 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य सभी छात्र-छात्राओं को उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है। —————— ये भी पढ़ें- लव मैरिज के बाद पति-पत्नी का शव लटकता मिला:सीतापुर में 22 दिन पहले जिस पेड़ के नीचे शादी की, उसी से झूलते मिले सीतापुर में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी के शव फंदे से लटकते मिले। दोनों ने 22 दिन पहले गुपचुप शादी की थी। बाद में दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को अपना लिया था। हैरान करने वाली बात यह है कि गांव में जिस पेड़ के नीचे बने मंदिर में उन्होंने शादी की थी। उसी पेड़ से दोनों के शव एक फंदे से लटके हुए थे। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *