जबलपुर में स्कूल और गांव में अपना दबदबा दिखाने के लिए कुछ नाबालिग लड़कों ने अपने साथ पढ़ने वाले दो छात्रों को बेरहमी से पीटा। उनसे पैर पड़वाकर माफी मंगवाई। नाबालिगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। घटना 26 दिसंबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब वायरल हुआ। वीडियो सामने आने पर पीड़ित छात्रों के परिजन इंद्राना पुलिस चौकी पहुंचे और गांव के ही तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। छात्रों से मारपीट की तस्वीरें… गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि गांव के ही तीन नाबालिग लड़के, जो शासकीय स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र हैं, अपने ही स्कूल के एक अन्य छात्र के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। इसी दौरान पीड़ित छात्र का साथी वहां पहुंचा और विरोध किया। मौके पर मौजूद चार से पांच लड़कों ने दोनों छात्रों को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और बाद में उनसे जबरन पैर भी पड़वाए। हमलावर छात्र हॉकी और बेसबॉल जैसे हथियारों से लैस थे। पीड़ित छात्र खुद को बचाने के लिए बार-बार “भाई-भाई” कहकर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी लगातार उस पर हमला करते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो भी आरोपियों ने खुद बनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो में से एक में छात्र की पिटाई करते हुए आरोपी दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में उससे जबरन पैर पड़वाते नजर आ रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए इंद्राना पुलिस चौकी में पीड़ित की शिकायत पर तीन छात्रों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की गई है। चौकी प्रभारी एएसआई संतोष कुमार के अनुसार, सभी आरोपी गांव के ही निवासी हैं और फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। आरोपियों के परिजन को थाने बुलाया
मझौली थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़ित और आरोपी छात्र सभी नाबालिग लग रहे हैं। लिहाजा तीन लड़कों के नाम चिह्नित किए गए हैं, जिनके परिवार वालों को थाने बुलाया गया है। सभी की मार्कशीट और आधार कार्ड देखे जा रहे हैं। अगर दस्तावेजों में कोई बालिग मिलता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी इस पूरे घटनाक्रम को जांच में लिया गया है। यह भी पता किया जा रहा है कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किसने पोस्ट किया था। ये खबरें भी पढ़ें… 1. जबलपुर में युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, 4 युवकों ने लात-जूतों से मारा जबलपुर के आधारताल क्षेत्र में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 4 से 5 लोग एक युवक को पूरी तरह से निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो Nikki Thakur81 नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया। इस वीडियो को उसने अपने स्टोरी में भी साझा किया था। पढ़ें पूरी खबर… 2. शहडोल में युवकों के दो गुटों में चले लात-घूंसे, VIDEO शहडोल शहर के बीचों-बीच युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इसका एक वीडियो भी रविवार को सामने आया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के शहडोल-बुढार मार्ग पर स्थित एक चाय सुट्टा बार के सामने हुई। पढ़ें पूरी खबर…


