सिवनी जिले के पुलिस थानों में कराया ध्यान अभ्यास:हार्टफुलनेस शिविर में 300 पुलिसकर्मियों को मानसिक-आध्यात्मिक संतुलन के लिए प्रशिक्षित किया

सिवनी जिला मुख्यालय सहित विभिन्न पुलिस थानों और चौकियों में 28 दिसंबर को हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और ध्यान व रिलैक्सेशन की तकनीकों का अभ्यास किया। निरीक्षक उमेश्वर ठाकरे ने बताया कि भोपाल पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत हर रविवार को पुलिस कर्मियों के लिए हार्टफुलनेस ध्यान अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। सिवनी पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देशन में यह शिविर संपन्न हुआ। पुलिसकर्मियों को मानसिक शांति के अभ्यास कराए हार्टफुलनेस केंद्र सिवनी के प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को ध्यान और मानसिक शांति के अभ्यास कराए। मुख्य प्रशिक्षक द्वारका प्रसाद साहू, राम शरण चौहान, राजेंद्र सिंह ठाकुर, मुकेश कुमार शर्मा, महेश कुमार मिश्रा, तोप सिंह देशमुख और दिनेशचंद्र अग्रवाल ने इसमें सहयोग किया। नियमित अभ्यास से स्वास्थ्य और कार्यक्षमता में सुधार निरीक्षक प्रवीण नायडू और कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे के समन्वय से यह अभ्यास सत्र आयोजित किया गया। हर रविवार को पुलिस थानों में ऐसे ध्यान अभ्यास सत्र नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक थाने में दो पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करना और उनकी आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होना बताया गया है। ​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *