उज्जैन में कल ₹129 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-भूमिपूजन:नाना खेड़ा स्टेडियम में सीएम का कार्यक्रम; पोर्टल करेंगे लॉन्च

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार (29 दिसंबर 2025) को उज्जैन प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर को ₹129 करोड़ 36 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। यह कार्यक्रम नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा नाना खेड़ा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Utkarshujjain.com पोर्टल लॉन्च करेंगे। साथ ही, कौशल सेतु इंडस्ट्री-लेड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और प्रोजेक्ट स्वाध्याय का डिजिटल शुभारंभ भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे नाना खेड़ा स्टेडियम पहुंचेंगे। कार्यक्रम का समापन शाम 4 बजे आभार प्रदर्शन के साथ होगा। कार्यक्रम में ₹123.93 करोड़ के मुख्य भूमिपूजन शामिल हैं। इनमें कालिंदी गौशाला के विकास कार्य (₹9.50 करोड़), एम.आर-2 मार्ग का चौड़ीकरण (₹9.44 करोड़), सिटी से उंडासा मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण एवं ड्रेनेज कार्य (₹13.12 करोड़), रावजी कॉलोनी मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण (₹3.95 करोड़) और महाकाल मंदिर क्षेत्र से बड़नगर रोड तक मार्ग चौड़ीकरण (₹38.38 करोड़) प्रमुख हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *