गायत्री शक्ति पीठ पर मनाया गीता जयंती महोत्सव:शाजापुर में बच्चों ने दी नृत्य प्रस्तुति, एसडीएम समेत कई लोग रहे मौजूद

शाजापुर में गीता जयंती के पावन अवसर पर प्रशासन की ओर से गायत्री शक्तिपीठ पर बुधवार गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। इसमें विधायक अरुण जी भीमावद, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य दृष्टि प्रदीप विश्व, गीता प्रतिष्ठा के नगर संयोजक हरीश शर्मा, लोकेंद्र नायक, एसडीएम मनीषा वास्कले, तहसीलदार मधु नायक और नगर पालिका सीएमओ मधु सक्सेना उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति दी। श्रीमद् भागवत गीता के 11,12 व 15 अध्याय का सस्वर पाठन अर्चना शर्मा, कमलेश नगर, हरीश शर्मा व अन्य पुरोहितों ने किया। संचालन लोकेंद्र नायक ने किया। बता दें कि आज के दिन कुरुक्षेत्र में महाभारत युद्ध के अंतर्गत भगवान श्री कृष्ण के माध्यम से अर्जुन को गीता का संदेश प्राप्त हुआ था। गीता को संपूर्ण विश्व में मैनेजमेंट के लिए और अन्य समस्त विषयों कि समस्याओं के समाधान के लिए मनीषीयों द्वारा सर्वोत्तम माना गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *