करौली में अग्रवाल समाज का नववर्ष मिलन समारोह व पौषबड़ा कार्यक्रम हुआ

करौली| अग्रवाल समाज करौली की ओर से नव वर्ष मिलन समारोह व पौषबड़ा सामूहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन रविवार को एक निजी मैरिज होम में किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों ने भाग लिया। जीतेंद्र कुमार जिंदल ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों व समाज में चल रही कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के लिए चर्चा की गई। वहीं लकी ड्रा की व्यवस्था भी की गई। जिसमें 30 लकी ड्रा खोले गए। वहीं महिला मंडल की ओर से रंगोली व तिलक लगाकर सभी का स्वागत सत्कार किया गया। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने सम्पूर्ण भोजन व्यवस्था संभाली। अग्रवाल समाज करौली के अध्यक्ष व कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों का माला, दुपट्टा व तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र मित्तल, जयेश अग्रवाल, श्यामलाल बजाज, विनोद बजाज, योगेंद्र सिंघल, विक्की बजाज, अजय गुप्ता, लोकेश गुप्ता, सुनील मित्तल, ओमप्रकाश जिंदल, मुकेश, रवि बजाज, गोविंद लोहे वाले, गोविंद सर्राफ, बल्लभ पंसारी, महेंद्र सिंघल आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *