गली में लगा खंभा दे रहा हादसे को न्योता

अमृतसर | कोट बाबा दीप सिंह गली नंबर 7 से बरसाती नाले की ओर जाती गली में काफी जगह रोक कर लोहे का खंभा लगाया गया है। वहीं खंभे के द्वारा काफी जगह घेरी जाने से गली जो पहले ही तंग है और वाहन चालकों के लिए छोटी हो गई है। इससे लोगों को गली में से निकलने में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। वहीं रात के समय कई लोग खंभे से टकरा भी जाते हैं। जिससे वाहन तो खराब होते ही हैं वहीं घायल होने और चोट लगने जैसी समस्याएं भी बनी रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लंबे समय से लगाए गए इस खंभे को यहां से हटाया जाए ताकि लोग आसानी से गली से निकल सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *