मोगा में वकील हड़ताल पर:फतेहगढ़ साहिब में MLA के भाई ने किया था वकील पर हमला, 25 दिनों से प्रदर्शन जारी

मोगा में आज वकीलों की हड़ताल है। घटना फतेहगढ़ साहिब की है, जहां नगर कौंसिल चुनाव के दौरान वकील हसन सिंह पर स्थानीय विधायक गैरी वड़िंग के भाई और उनके साथियों ने हमला कर दिया। इस हमले के विरोध में प्रदेश के वकील पिछले 25 दिनों से न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। मोगा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि वकील समुदाय ने इस गंभीर मामले को लेकर पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखा और एसएसपी से भी मुलाकात की। लेकिन, पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके विरोध में वकीलों ने पूरे प्रदेश में न्यायालयों का कामकाज रोक दिया है। बार एसोसिएशन का कहना है कि जब तक हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वकील समुदाय ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। वकील एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए लड़ने को तैयार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *