बाघापुराना नगर परिषद में AAP का प्रधान:सोनिया गुप्ता सर्वसम्मति से बनीं प्रधान, धरमिंदर सिंह रखड़ा वरिष्ठ उपप्रधान चुने गए

पंजाब के बाघापुराना में आज नगर परिषद ऑफिस में उप-मंडल मजिस्ट्रेट बेअंत सिंह सिद्धू और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद की मौजूदगी में प्रधान और उपप्रधान का चुनाव हुआ। वार्ड नंबर 9 की पार्षद सोनिया गुप्ता को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। धरमिंदर सिंह रखड़ा को वरिष्ठ उपप्रधान और रणजीत सिंह टीटू को उपप्रधान नियुक्त किया गया। सभी 15 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पार्टी ने सभी 15 वार्डों में निर्विरोध जीत हासिल की थी। इस अवसर पर विधायक सुखानंद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभी निर्वाचित सदस्यों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक सुखानंद ने नवनिर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए शहर के विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से शहर में करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं। सड़कों, गलियों और नालियों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी और बाकी बचे विकास कार्य भी जल्द ही पूरे किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *