बालोद| ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी तक होने वाले प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी को लेकर संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने विभागवार तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस आयोजन की सभी व्यवस्था उत्कृष्ट और इंद्रजीत हों। बैठक में कार्यक्रम स्थल में अधोसंरचना, यातायात व्यवस्था, हेलीपेड निर्माण, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण तैयारी पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में भारत स्काउट एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, राज्य सचिव जितेन्द्र साहू, राज्य रोवर आयुक्त अशोक देशमुख, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त पूनम सिंह साहू, एसडीएम शिवनाथ बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी आदि उपस्थित रहे।


