क्लोन साइट बनाकर फर्जी ई-चालान भेज हो रही ठगी

अंबिकापुर | साइबर अपराधी आरटीओ वेबसाइट का क्लोन साइट बनाकर फर्जी ई-चालान के माध्यम से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में आरटीओ ई-चालान के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी के मामलों को लेकर परिवहन विभाग ने भी आम नागरिकों को सतर्क रहने कहा है। कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ के अनुसार कुछ ठग आम लोगों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन के नाम पर डराने वाले फर्जी संदेश या मैसेज भेज रहे हैं, जिनमें एक संदिग्ध लिंक दिया जाता है। इस लिंक पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से रुपए चोरी हो रहे हैं। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के ऐसे संदेश, लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक न करें, खासकर यदि वे किसी निजी मोबाइल नंबर या संदिग्ध लिंक से भेजे गए हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *